आदित्य बाजपेई * यूपी उन्नाव
जुम्मे की नवाज से पहले उन्नाव प्रशासन ने रूट मार्च किया
*उन्नाव: आज शांति सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी उन्नाव रविंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक उन्नाव दिनेश त्रिपाठी व अपर पुलिस अधीक्षक उन्नाव शशि शेखर सिंह द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली सदर क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले स्थानों बाजारों एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आस-पास व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर आमजन से शांति सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया गया

।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कार्यालय कृपा शंकर,सिटी मजिस्ट्रेट विजेता उपजिलाधिकारी सदर सत्यप्रिय सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष कुमार व शहर कोतवाल ओपी राय उपस्थित रहे।*