खुर्जा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बॉलीवुड लेखक मुकेश कुमार मासूम ने भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान emerging सिने अभिनेता संगीत मासूम एवं प्रसिद्ध समाजसेविका सीमा मासूम भी मुख्य रूप से मौजूद रहीं। सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई इस बैठक में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को लेकर विस्तार से मंथन हुआ। बैठक के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की असली ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और आदर्शों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को धरातल पर लगातार सक्रिय रहते हुए जनता की समस्याओं के समाधान और पार्टी के कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार में जुटना चाहिए।
खुर्जा विधानसभा क्षेत्र-70 से भाजपा के टिकट की दावेदारी कर रहे मुकेश कुमार मासूम ने जिलाध्यक्ष विकास चौहान के कुशल नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि विकास चौहान एक कर्मठ, आदर्शवादी और समर्पित नेता हैं, जिनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिल रही है। मुकेश कुमार मासूम ने आगे कहा, “राजनीति का उद्देश्य केवल चुनाव लड़ने या पद प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और अपेक्षाओं को समझना सार्वजनिक जीवन का पहला कर्तव्य है।” उन्होंने संकल्प जताया कि वे खुर्जा विधानसभा के शहरी और ग्रामीण दोनों अंचलों में लगातार जनसंवाद कायम रखेंगे और जनहित के मुद्दों को उचित पटल पर उठाएंगे। इस दौरान सिने अभिनेता संगीत मासूम और समाजसेविका सीमा मासूम ने भी जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। अंत में मुकेश कुमार मासूम ने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और निष्ठा के साथ संगठन के दायित्वों को निभाने की अपील की।