बेवर, मैनपुरी।
कस्बा बेवर में, गुरुवार को सातवें गणेश महोत्सव के समापन पर भगवान गणपति की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। गणपति बप्पा की आकर्षक झांकियों और सजे-धजे रथ के साथ निकली शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
पूरे कस्बे में बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और आकर्षक झांकियों के साथ गणपति बप्पा को घुमाया गया। श्रद्धालु भक्ति और उत्साह के साथ गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया।
शोभायात्रा के दौरान पूरे बेवर का माहौल गणपति भक्ति में सराबोर नजर आया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद विधि-विधान के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ। के जयकारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। गणेश महोत्सव के समापन पर श्रद्धालुओं में भावुकता के साथ-साथ अगले वर्ष फिर से गणपति बप्पा के आगमन को लेकर उत्साह भी दिखाई दिया।
संवाददाता- राहुल यादव मैनपुरी