बरेली।
थाना कैंट पुलिस का सराहनीय कार्य चेकिंग के दौरान 487 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अफीम के परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे आईसर कैंटर को भी कब्जे में लिया है।पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर को ग्राम मिर्जापुर के पास मुखबिर से सूचना मिली थी कि बुखारा मोड़ की तरफ से एक आईसर कैंटर HR 47 H 1742 फरीदपुर की ओर जा रहा है और उसके चालक के पास अफीम है। सूचना पर पुलिस ने बुखारा-फरीदपुर मार्ग पर घेराबंदी कर कैंटर को रोक लिया। तलाशी में बैग से काले रंग का पदार्थ बरामद हुआ, जिसे अफीम बताया गया। इसका वजन पॉलीथिन समेत 487 ग्राम पाया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक पुत्र नाहर सिंह, निवासी नगला तुरई कुंसमरा, थाना किशनी, जनपद मैनपुरी, उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना कैंट में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
रिपोर्ट:शुऐब खान ब्यूरो चीफ बरेली डिवीज़न