बारीपदा, 24/09/2026: स्थानीय शहीद स्मृति भवन में ‘आमे, बारीपदा’ के तत्वावधान में आयोजित द्वितीय वार्षिक 9 दिवसीय नाट्य महोत्सव की तीसरी शाम दो नाटकों का मंचन किया गया। प्रथम नाटक के रूप में भंजभूमि सांस्कृतिक परिषद, बारीपदा द्वारा प्रस्तुत ‘कांची अभियान’ का मंचन हुआ।
अनुवाला महांति के निर्देशन में प्रस्तुत इस नाटक में अरूपानंद माहाला, असित कुमार मल्लिक, तपन कुमार बेहरा, जितेंद्र दलबेहरा, स्तुति महांति, कात्यायनी महांति, अनंदिता प्रियदर्शिनी भूयां, चिन्मय शेजपड़ा और नम्रता नायक ने विभिन्न भूमिकाओं में अभिनय किया। संगीत निर्देशन एवं गायन अक्षय महांति ने किया, जबकि गीतकार डॉ. पार्थ सारथी महापात्र रहे।
दूसरे नाटक के रूप में ‘आमे क्रांति’, उदला द्वारा प्रस्तुत तथा डॉ. नारायण साहू द्वारा रचित ‘राजा’ का मंचन किया गया। रतिकांत बेहरा के निर्देशन में प्रस्तुत इस नाटक में रतिकांत बेहरा, अशोक पटनायक, कुंदन भंज, असित गिरि, प्रद्युम्न दास, गिरीश दास, राहुल और सेल्वी ने अभिनय किया। प्रकाश व्यवस्था की जिम्मेदारी रामचंद्र महापात्र ने संभाली, जबकि संगीत में सुशांत दास और सह-निर्देशन में प्रकाश दास ने सहयोग किया।आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. कैलाश चंद्र महांति की अध्यक्षता में आयोजित उद्घाटन समारोह में श्रीरामचंद्र भंजदेव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महेंद्र कुमार महांति, सेवानिवृत्त शिक्षिका रजनी बारिक, सेवानिवृत्त बाल विकास अधिकारी प्रीतिसुधा त्रिपाठी तथा बारीपदा कलाकार परिवार के अध्यक्ष संतोष कुमार महांति अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए नाट्य महोत्सव की सफलता की कामना की।इस अवसर पर प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्देशक तथा आयोजन समिति के सचिव चिन्मय दास पटनायक ने स्वागत भाषण दिया और धन्यवाद ज्ञापित किया। अनुवाला महांति को संयुक्ता पाणिग्राही स्मृति सम्मान तथा नरसिंह बारिक को मयूरभंज महा सम्मान से सम्मानित किया गया।महोत्सव के अगले दिन शुक्रवार को अभिराम अभिनय संस्था, बारीपदा द्वारा प्रस्तुत ‘प्रभु की प्रतीक्षा में’ तथा साधना मेमोरियल ट्रस्ट, कोलकाता द्वारा प्रस्तुत ‘अभिनेत्री’ नाटकों का मंचन किया जाएगा। यह जानकारी मीडिया संयोजक सोमनाथ सिंह ने दी।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज।