रायरंगपुर, 24/9 बिजातला ब्लॉक के अंतर्गत बाबा पूर्णेश्वर विद्यालय के परिसर में स्वच्छता एवं साफ-सफाई की बदहाल स्थिति को लेकर चिंता बढ़ गई है। विद्यालय परिसर में गंदा पानी जमा होने के कारण छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है।कुछ दिन पहले इसी विद्यालय की छात्राओं के बीमार होने का मामला सामने आया था। घटना के बाद प्रशासनिक स्तर पर जांच और आवश्यक कदम उठाए जाने की जानकारी मिली थी। प्रखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) एवं प्रखंड विकास अधिकारी (BDO) ने भी विद्यालय पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था।इसके बावजूद विद्यालय परिसर में वर्तमान में जिस तरह गंदा पानी जमा है, उससे आने वाले दिनों में फिर से छात्र-छात्राओं के बीमार होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। विद्यालय में स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल तथा परिसर की साफ-सफाई पर तत्काल विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।इस स्थिति को लेकर मयूरभंज जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर विद्यालय परिसर की सफाई कराने, सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने तथा स्वस्थ एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग क्षेत्रवासियों ने की है।छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो—यही अब स्थानीय लोगों की प्रमुख मांग है।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज।