उत्तर प्रदेशताजा खबरलेटेस्ट न्यूज़

पेड़ गिरने से स्कॉर्पियो सवार नवजात की मौत लोकेशन गोंडा

```html id="cyap7e" ```

छपिया (गोंडा)

मसकनवा मनकापुर मार्ग पर आजादनगर चौराहे के पास शनिवार रात करीब 11 बजे तेज बारिश और आंधी के बीच आम का विशाल पेड़ स्कॉर्पियो पर गिर गया। हादसे में वाहन में सवार एक दिन के नवजात बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे का नामकरण भी नहीं हुआ था।
दीननगर निवासी विभाकर ओझा की पत्नी सुषमा ओझा ने शुक्रवार को बभनान में बच्चे को जन्म दिया था। तबीयत खराब होने पर परिवार उसे इलाज के लिए गोंडा स्थित ओम पांडे के यहां ले जा रहा था। स्कॉर्पियो में विभाकर ओझा, उनकी पत्नी सुषमा, विभाकर की माता और चालक शक्ति पांडेय सवार थे। हादसे में चालक शक्ति पांडेय को गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों का फैजाबाद में इलाज चल रहा है।
उपनिरीक्षक श्री रामप्रसाद ने बताया कि पेड़ गिरने से मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया था। रविवार सुबह करीब 10 बजे पेड़ हटाकर रास्ता साफ कराया गया और क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को सड़क किनारे कर दिया गया। नवजात के शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

चित्र परिचय : मसकनवा-मनकापुर मार्ग पर आजादनगर चौराहे के पास पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो।

जिला गोंडा रिपोर्टर वैभव शुक्ला पद ब्यूरो चीफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *