बारीपदा, 29/09: एआईसीसी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भक्त चरण दास के निर्देशानुसार मयूरभंज जिला कांग्रेस कमेटी (पूर्व) की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर बारीपदा स्थित मयूरभंज जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन एवं धरना आयोजित किया गया।जिला कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता जुलूस के रूप में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे तथा गिरफ्तारी की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रीय मीडिया में प्रकाशित रिपोर्टों का हवाला देते हुए मुख्य निर्वाचन आयोग के कामकाज को लेकर सवाल उठाए तथा कथित तौर पर सहयोगी सदस्यों की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया।इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद्र बिश्वाल ने एसआईआर के माध्यम से आम जनता के मौलिक अधिकारों और लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित किए जाने का आरोप लगाते हुए केंद्र की भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना की।प्रदर्शन में जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योति प्रकाश रथ, रामचंद्र हांसदा, किसान कांग्रेस अध्यक्ष दीपक दास, मीनकेतन् बेहरा, चंदन किस्कू, जीवन बारिक, बनमाली बारिक, प्रदीप मिश्रा, शांतुनु पाल, विजय सिंह, भवानी साहू, रतन महांत, संजीव पंडा, प्रदीप दास, उत्तम बेहरा, सुनील मुर्मू, बिराम मुर्मू, अभिषेक यादव सहित विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित रहे।इसके अलावा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रश्मिता मिश्रा, रंजीता जोशी, गौरी नायक, सबिता सोरेन, इतिश्री मिश्रा और ममता नायक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में भाग लिया।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज।