बारीपदा, 1 अक्टूबर 2026: स्थानीय शहीद स्मृति भवन में जिला सामाजिक सुरक्षा एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, मयूरभंज के सौजन्य से विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर नाटक ‘बाद में कहूंगा’ का मंचन किया गया।75 बास्तब परिवार ग्रुप द्वारा प्रस्तुत तथा चिन्मय दास पटनायक द्वारा लिखित एवं निर्देशित इस नाटक में प्रदीप किशोर महांती, चिन्मय दास पटनायक, प्रदीप कुमार पाणिग्राही, अशोक पटनायक, शांतनु पाढ़ी, शिशिर लेंका, जयंत सेनापति, अरुण पात्र, सर्वतोष दास, रवि महापात्र, यामिनीकांत मालाकार तथा बाल कलाकार लताशा खुराना ने अभिनय किया।नाटक में प्रकाश व्यवस्था का दायित्व ज्ञानरंजन पंडा ने संभाला, जबकि संगीत में अंकुर खुराना एवं दुर्गा पात्र तथा मंच सज्जा में नरसिंह बारिक ने सहयोग किया।नाटक की कहानी आज के समाज में वृद्ध माता-पिता की उपेक्षा और उनके अकेलेपन को केंद्र में रखकर प्रस्तुत की गई। आधुनिक जीवनशैली और सुख-सुविधाओं में व्यस्त संतानें अपने वृद्ध माता-पिता के साथ समय बिताने तथा उनके सुख-दुःख को समझने के लिए समय नहीं निकाल पातीं। इसी सामाजिक वास्तविकता को एक सेवानिवृत्त शिक्षक के वृद्धावस्था के एकाकी जीवन के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।कलाकारों के सजीव एवं भावपूर्ण अभिनय ने कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों के मन को छू लिया। नाटक के माध्यम से माता-पिता के प्रति संतान की जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का संदेश भी दिया गया।कार्यक्रम के अंत में विभाग की ओर से नाटक के सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज।