आहोर।
सिपरवाड़ा निवासी तारसिंह प्रभुजी राजपुरोहित के साथ काबा-आहोर मार्ग पर सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार तारसिंह किसी धार्मिक कार्य के सिलसिले में गोगरा गांव गए थे। इसके बाद वे भाद्राजून की ओर आए और काबा गांव के पास एक होटल पर भोजन किया।
बताया जा रहा है कि इसके बाद वाहन में सवार कुछ साथियों के साथ आगे जाते समय काबा-आहोर मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में तारसिंह के सिर में गंभीर चोट आई और वे बेहोश हो गए। वाहन चालक के कुछ नहीं होने की जानकारी सामने आई है। उनके परिवार को आशंका जताई जा रही है कोई खिलवाड़ तार सिंह के साथ हुआ है
परिजनों के अनुसार हादसे के बाद घायल तारसिंह को उपचार के लिए सुमेरपुर के महावीर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है और वे अभी बेहोशी की हालत में बताए जा रहे हैं।
हादसे के कारणों और घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों की भूमिका को लेकर पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।