दुद्धी (सोनभद्र)। विंढमगंज वन क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से देशी काला कत्था का परिवहन कर रहे दो आरोपियों को पकड़ लिया।यह कार्रवाई शुक्रवार को रीवा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर घिवही रेलवे गेट के पास दोपहर करीब दो बजे की गई।
वन विभाग के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के मेहवल कड़िया पोस्ट क्षेत्र के ग्राम सोहसा छौछरिया निवासी नुरुदीन खान पुत्र शमसुदीन खान और पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी स्थित छोटा बरियार वार्ड नंबर 38 निवासी नजिबुल्लाह खान पुत्र मोहम्मद जमालुद्दीन खान के रूप में हुई है।
विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश इमारती लकड़ी एवं अन्य वन उपज अभिवहन नियमावली, 1978 की धारा 3/28 के तहत मामला दर्ज किया है। वन विभाग की ओर से मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।