सिवनी।
महाराणा प्रताप नगर स्थित चौहान गली के कॉर्नर पर पल्लव देशमुख के साथ कथित रूप से तलवार, लोहे की रॉड और डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार पल्लव देशमुख घर से दुकान की ओर जा रहे थे, तभी उन्हें कथित रूप से रोककर शुभम बघेल, समीर बघेल सहित अन्य लोगों ने मारपीट की। घटना में घायल पल्लव देशमुख को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत को देखते हुए इलाज के लिए नागपुर रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की धाराएं जोड़ी जाएंगी। पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
ब्यूरो चीफ-शुभम सनोडिया
सिवनी म प्र