दुद्धी (सोनभद्र)।स्थानीय प्राथमिक विद्यालय बावंझरिया में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले शिक्षामित्र शारदा पटेल के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिसर में मंगलवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षक, विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने उनके सेवाकाल को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षामित्र ने अपने कार्यकाल के दौरान पूरी निष्ठा, लगन एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। विद्यार्थियों के प्रति उनका स्नेहपूर्ण व्यवहार और शिक्षा के प्रति समर्पण सदैव याद किया जाएगा। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान सहकर्मियों एवं विद्यार्थियों ने उनके साथ बिताए अनुभव साझा किए। विदाई के क्षणों में माहौल भावुक हो उठा। सेवानिवृत्त शिक्षामित्र शारदा पटेल ने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में बिताए गए पल उनके जीवन की अनमोल स्मृतियां रहेंगी। अंत में उपस्थित लोगों ने उनके स्वस्थ एवं सुखमय भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित मुसई राम प्र अ), चंद्रेश मौर्या(स अ), अटेवा के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज यादव, अनिल यादव, ब्लॉक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ दुद्धी, श्रीमती सुमन (प्र अ) परवेज़ अहमद, सरिया सिंह व अभिभावक मे अशोक, मुकेश, जयराम, सोनू पनिका उर्मिला देवी, पुष्पा, रेखा, सरिता, पूजा, वैष्णवी देवी, उमावती, रामचंद्र आदि मौजू रहे l
