आहोर/जालोर।
जवाई नदी क्षेत्र में खनन गतिविधियों को लेकर ग्रामीणों और पर्यावरण से जुड़े लोगों की चिंताएं लगातार सामने आ रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक महिला द्वारा खनन गतिविधियों को लेकर नाराजगी जताए जाने के बाद मामला चर्चा में आ गया।
बताया जा रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े-बड़े डंपरों की आवाजाही से सड़कें क्षतिग्रस्त होने के साथ पाइपलाइन को भी नुकसान पहुंचने की शिकायतें सामने आई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि भारी वाहनों की आवाजाही और खनन गतिविधियों से क्षेत्र की सड़क, जलस्रोत एवं पाइपलाइन व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
मामले को लेकर रिटायर्ड जस्टिस संगीत लोढ़ा ने आहोर क्षेत्र का दौरा कर जवाई नदी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खनन गतिविधियों से जुड़े मुद्दों पर अधिकारियों से जानकारी ली गई और खनन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाने की बात सामने आई है।
वहीं, खबर सामने आने और सोशल मीडिया पर मामला तेजी से प्रसारित होने के बाद शासन-प्रशासन का ध्यान भी इस ओर आकर्षित हुआ है। अब ग्रामीणों की नजर इस बात पर है कि शिकायतों और निरीक्षण के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ विभागीय स्तर पर क्या कार्रवाई होती है।
जवाई नदी में खनन और भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर उठे सवालों ने एक बार फिर पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण सड़कों और पाइपलाइन सुरक्षा को लेकर प्रशासन के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। सोशल मीडिया वायरलेस तेज़ी झमजोर सोकाने वाली खबर प्रकाशित होते ही हलसल तेज़ होती जा रही है लेकिन यह सिर्फ प्रशासन करवाई होगी या ठंडा बक्से में देगी जिला जालोर पाली नारी शक्ति भडग गई बहुत ही सुन्दर ढंग से प्रगति को भरोसा दिलाया है