ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

छत्तीसगढ़/ रायपुर :- सासाहोली के प्राथमिक शाला,पूर्व मध्यमिक शाला तिल्दा नेवरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया

```

छत्तीसगढ़/ रायपुर :- सासाहोली के प्राथमिक शाला,पूर्व मध्यमिक शाला तिल्दा नेवरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया

 

 

(सौरभ यादव)  तिल्दा नेवरा :-   विकास खंड शिक्षा अधिकारी बी  एल देवांगन सर एवं सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी नीलम शर्मा(मैडम) जी द्वारा आज बुध्रवार दिनांक 22/6/22 को संकुल केंद स्वामीआत्मानंद वार्ड क्रमांक दो सासाहोली के प्राथमिक शाला,पूर्व मध्यमिक शाला तिल्दा नेवरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया जिसमें छात्रों से पठन कौशल पर चर्चा कर उनसे प्रश्न पूछे गये व  ब्लेक बोर्ड पर शब्द लिखकर उसे छात्रों को पढ़ने के लिए कहा गया छात्रों के द्वारा शब्दों को पढ़कर सुनाया गया शिक्षकों को प्रतिदिन पाठ्यपुस्तक से अनुच्छेद पढ़कर उसे लिखकर सुनाकर एवं छात्रों के द्वारा भी उसे उसी तरह से लिखकर पढ़कर दिखाने कहा गया जिससे वे पढ़ने लिखने  का कौशल प्राप्त कर सके। कक्षाओं में प्रिंटरिच वातावरण बनाने TLM का प्रदर्शन करने को निर्देशित किया गया

 

 

 

 

 शाला परिसर  को निरन्तर सुथरा बनाने के लिये कहा और शिक्षको को प्रतिदिन कक्षाओं में इमला लेखन करने कहा गया मध्यान्ह भोजन संचालन कर्ता समुह को  गौठन लिंक होने से गौठान से सामाग्री क्रय करने साथ ही रसोई कक्ष की सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया सभी शिक्षक को अपना रोडमैप तैयार करने और समय सारिणी के अनुसार अध्यापन करने को निर्देश दिए  कक्षाओं की आवश्यकता अनुसार रिपेयरिंग करने और ध्यान देने निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान सूर्य नारायण पांडे सर एवं संकुल समन्वयक शिव प्रसाद बर्मन साथ में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *