कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को UPCOP ऐप के माध्यम से मिलने वाली जनसुविधाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही व्हाट्सएप, एक्स (ट्विटर), फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के सुरक्षित उपयोग तथा महिला सशक्तिकरण अभियान के बारे में बताया गया।
टीम ने राज्य सरकार की ओर से संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी समस्या की स्थिति में सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
अभियान के अंत में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उनकी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
#MissionShaktiPhase6 #UPPolice #UttarPradesh #NariShakti #WomenSafety #KanpurPolice #महिलासशक्तिकरण #मिशनशक्ति #
#राहुलद्विवेदी