बारीपदा, 14 अक्टूबर 2026: मयूरभंज जिले के बारीपदा स्थित मां अंबिका मंदिर में श्रीराम चंद्र भंजदेव साहित्य संसद की मुखपत्रिका ‘भंजदीप’ के सोलहवें अंक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर साहित्यिक जगत से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और पत्रिका की विषयवस्तु एवं साहित्यिक महत्व पर चर्चा की।कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष डॉ. कुमरमणि नायक, सलाहकार डॉ. पुष्पा पात्र, डॉ. अलका मंजरी भूयां, बासंती लता महापात्र, गीता रानी साहू, कैवल्य प्रसाद महापात्र, भास्वती पंडा, डॉ. मांगलिका महापात्र, पार्थ सारथी महांती, जुमर पात्र, निहारिका पटनायक और कौशिक गिरि सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने ‘भंजदीप’ पत्रिका की साहित्यिक भूमिका, उसकी विषयवस्तु तथा क्षेत्रीय साहित्य और संस्कृति के प्रचार-प्रसार में इसके योगदान पर अपने विचार रखे।संस्था की सचिव सुचरिता महांती ने बताया कि सलाहकार सोमनाथ सिंह, डॉ. निरोज कुमार पोथाल तथा उपाध्यक्ष भास्कर बारिक के सहयोग से पत्रिका का संपादन कार्य किया गया है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज, स्टेट हेड।