हरदोई, उत्तर प्रदेश। बाबा मंदिर में दर्शन करने अपने परिजनों के साथ आई सीतापुर की 4 वर्षीय मासूम बच्ची भीड़ के बीच अचानक अपने माता-पिता से बिछड़ गई। बच्ची के लापता होने से परिजन परेशान हो गए और उन्होंने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
इसी बीच हरदोई पुलिस ने ‘ऑपरेशन स्माइल’ के तहत तत्परता दिखाते हुए बच्ची की तलाश शुरू की। स्थानीय लोगों के सहयोग और लाउड हेलर की मदद से पुलिस ने प्रयास तेज किए और आखिरकार बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपनी बच्ची को सकुशल पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और कोतवाली शहर पुलिस का आभार जताया।
इस सराहनीय कार्य में महिला कांस्टेबल अक्सा बी, पूजा तिवारी और अर्चना वर्मा की अहम भूमिका रही। हरदोई पुलिस की इस तत्परता से एक परिवार की खुशियां फिर लौट आईं। ❤️🙏