ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

विधायक के नेतृत्व में छात्राओं ने किया विधानसभा का शैक्षिक भ्रमण

```

लोकतांत्रिक व्यवस्था और विधायी प्रक्रिया की जानकारी हासिल की, लखनऊ चिड़ियाघर का भी किया भ्रमण

परसपुर गोण्डा।। करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के अमृत बाल मंदिर इंटर कॉलेज, बलमत्थर की छात्राओं एवं शिक्षकों ने शुक्रवार को विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश विधानसभा का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने विधानसभा की कार्यप्रणाली, विधायी प्रक्रिया और संसदीय परंपराओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

भ्रमण के दौरान छात्राओं को बताया गया कि विधानसभा में जनहित के मुद्दों पर चर्चा होती है और प्रदेश के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाते हैं। छात्राओं ने लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण केंद्र को करीब से देखा और संसदीय व्यवस्था को समझा।

विधायक अजय सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना भी आवश्यक है। ऐसे शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों का ज्ञान बढ़ता है और उनमें लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समझ विकसित होती है। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही भविष्य के जिम्मेदार नागरिक और राष्ट्र निर्माता हैं। उनके सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के अवसर उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

विधानसभा भ्रमण के बाद छात्राओं एवं शिक्षकों को लखनऊ स्थित चिड़ियाघर का भी भ्रमण कराया गया। यहां छात्राओं ने विभिन्न वन्यजीवों को करीब से देखा और प्रकृति, पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के महत्व की जानकारी प्राप्त की। इस शैक्षिक यात्रा से छात्राओं को ज्ञानवर्धक अनुभव मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *