**बिहार मोतीहारी से अमरजीत सिंह**
मुजफ्फरपुर में युवक की हत्या के बाद बवाल, आरोपी का घर फूंका, कई मकानों में हुई आगजनी
मुजफ्फरपुर में हत्या के बाद रविवार की सुबह जमकर बवाल और आगजनी हुई. मामला करजा थाना क्षेत्र का है जहां पर युवक की हत्या के बाद खूब बवाल हुआ और आधा दर्जन घरों में आग लगा दी गई. पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव गांव पहुंचते ही आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घरों को निशाना बनाया.गुस्साए लोगों ने आधा दर्जन से अधिक घरों में आग लगा दी. घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आसपास के कई थानों की पुलिस के साथ अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है.जानकारी के अनुसार, मोहम्मदपुर खाजे गांव निवासी नवनीत कुमार अपने दोस्तों के साथ देर रात मेला घूमने गया था. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोस्तों के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि विवाद के बाद नवनीत के साथ मारपीट की गई और उसे चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया
रिपोर्ट!;अमरजीत सिंह
