खबर कानपुर नगर
कानपुर नगर।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने थाना अरमापुर क्षेत्र स्थित रामलीला मैदान में चल रहे रामलीला कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता और तैनाती की समीक्षा की तथा परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता जांची। डीसीपी ने सुरक्षा सुदृढ़ रखने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने रामलीला देखने आए बच्चों को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन भी किया।
कानपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा त्योहारी सीजन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसी क्रम में आज डीसीपी पश्चिम द्वारा अरमापुर रामलीला मैदान का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस बल को निर्देशित किया कि भीड़भाड़ वाले स्थान पर सतर्क दृष्टि रखी जाए, किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए और आमजन के साथ शालीन व्यवहार रखा जाए। सीसीटीवी कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखने को कहा गया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को उपहार वितरित कर पुलिस की मानवीय पहल की सराहना बटोरी ग, कानपुर नगर
जिला क्राइम ब्यूरो दीपक तिवारी कानपुर
