- मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की तैयारी तेज, राजनीतिक दलों को दी गई जानकारी
बालोद, 22 अक्टूबर 2026। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) को लेकर बालोद जिले में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। पुनरीक्षण के लिए अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 निर्धारित की गई है।
बैठक में निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रक्रिया, दिशा-निर्देशों और संबंधित कार्यों की विस्तृत जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गई। इस दौरान मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में तैयार प्रस्ताव से भी अवगत कराया गया। साथ ही प्रतिनिधियों से सुझाव भी लिए गए।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी हरिवंश सिंह मिरी सहित संबंधित अधिकारी और विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


