महोबा ब्रेकिंग
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन-2026 के लिए आज 23 अक्टूबर को जिले में मतदान शुरु हो चुका है जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभाष कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
सभी मतदान केंद्रों पर पेयजल,शौचालय,समुचित प्रकाश और मतदाताओं के लिए अलग प्रवेश-निकास द्वार की व्यवस्था की गई है।
चुनाव में पारदर्शिता के लिए हर मतदान स्थल पर वीडियोग्राफी कराई जा रही है। मतदान कक्ष के अंदर मोबाइल फोन ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है,इसके लिए हर बूथ पर मोबाइल जमा कराने की व्यवस्था की गई है।
सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर निगरानी कर रहे हैं।
जिलाधिकारी ने कहा है कि निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन कर स्वतंत्र,निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराया जायेगा।
ITN NATIONAL
दुर्गेश बिल्थरे
जिला ब्यूरो चीफ महोबा
