*बिहार मोतीहारी से अमरजीत सिंह*
मोतिहारी प्रेस क्लब की एक अति आवश्यक बैठक क्लब के अध्यक्ष संजय कौशिक के आवास पर संपन्न हुई।
मोतिहारी प्रेस क्लब में रक्सौल के पत्रकार साथी जयप्रकाश के साथ स्थानीय नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा की गई अमर्यादित व्यवहार एवं गैरकानूनी हरकतों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि मोतिहारी पत्रकार कलव द्वारा गठित नौ सदस्यीय जांच टीम रक्सौल जाकर मामले की तथ्यात्मक जांच करेगी और जांच रिपोर्ट कलव के अध्यक्ष के उपसथापित की जाएगी । तदुपरांत डीएम को मांग पत्र समर्पित की जाएगी। मोतिहारी प्रेस क्लब इस घटनाक्रम को काफी गंभीरता से लिया है । बैठक में घटना की तीव्र निंदा की गई । सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पत्रकारों पर प्रशासनिक दबाव बनाकर अभिव्यक्ति के अधिकार का हनन नहीं करने दिया जाएगा । क्लब ऐसे आचरण और व्यवहार का विधिसम्मत प्रतिकार करेगा । बैठक में संजय कौशिक, नरेंद्र झा,राकेश कुमार,राजनदत्त द्विवेदी, ज्ञानेश्वर गौतम,सचिन पांडेय,कैलाश गुप्ता, ब्रजेश झा,अंशारुल हक,रजनीश कुमार,अमरजीत कुमार सिंह,रोहित कुमार,अरुण सिंह, डी एन कुशवाहा,निर्भय रंजन,दीपक कुमार, मोहम्मद आशिफ, कमाल इस्लाम,जयप्रकाश गुप्ता,शैलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में डिजिटल मीडिया के पत्रकार भी उपस्थित थे ।
रिपोर्ट;अमरजीत सिंह
