बख्तियारपुर में अग्रहरि वैश्य समाज का ऐतिहासिक शंखनाद, प्रतिभा सम्मान सह महाराजा अग्रसेन जयंती का भव्य आयोजन
बख्तियारपुर। ऐतिहासिक नगरी बख्तियारपुर के नंदन पैलेस में अग्रहरि वैश्य समाज द्वारा “प्रतिभा सम्मान समारोह सह महाराजा अग्रसेन जयंती महासमागम” का भव्य और ऐतिहासिक आयोजन किया गया। समाज के लोगों की भारी मौजूदगी और गूंजते जयकारों के बीच यह कार्यक्रम सफलता की नई मिसाल बना।
कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। महासमागम में बख्तियारपुर, अथमलगोला और बाढ़ प्रखंड के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रथम श्रेणी (1st Division) से उत्तीर्ण होने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मंच से सम्मानित किया गया। होनहारों को सम्मानित होते देख पूरा नंदन पैलेस तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
इस अवसर पर बिहार प्रदेश अग्रहरि वैश्य समाज के कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रेम कुमार अग्रहरि, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार अग्रहरि एवं संगठन मंत्री संजय गुप्ता ने अपनी ओजस्वी उपस्थिति से कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा। वहीं पटना नगर टीम के अध्यक्ष श्री नागेंद्र प्रसाद अग्रहरि एवं सचिव हरिशंकर प्रसाद “राजू” ने शिरकत कर संगठन की एकजुटता को मजबूती दी। विशिष्ट अतिथियों में भागलपुर से श्री लालबाबू गुप्ता, श्री नितेश कुमार तथा बांका से श्री अजीत कुमार गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
समारोह को ऐतिहासिक और यादगार बनाने में स्थानीय बख्तियारपुर कार्यकारिणी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष श्री अरुण कुमार गुप्ता, महासचिव राजेश अग्रहरि (राजन), कोषाध्यक्ष राकेश अग्रहरि, सचिव विकास अग्रहरि, बिहार प्रदेश संगठन मंत्री राजीव अग्रहरि गुप्ता और संरक्षक दिलीप अग्रहरि की प्रमुख भूमिका रही। इसके अलावा अमित अग्रहरि, नंदन अग्रहरि, अमित गुप्ता (पप्पू), विक्की अग्रहरि समेत पूरी टीम ने दिन-रात एक कर आयोजन को सफलता के शिखर पर पहुँचाया।
बिहार प्रदेश अग्रहरि वैश्य समाज के अध्यक्ष इंजीनियर प्रशांत कुमार ने बख्तियारपुर की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांतों पर चलते हुए समाज के युवाओं और प्रतिभाओं को संवारने का यह संकल्प आगे भी जारी रहेगा। यह एकजुटता और उत्साह समाज के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है।
