खैरगढ़ में जिया हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ, भाजपा युवा नेता विष्णु चौहान ने फीता काटकर किया उद्घाटन
- डायरेक्टर आनंदी सिंह ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान कर जताया आभार
खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। कस्बा खैरगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में जिया हॉस्पिटल का शुभारंभ किया गया। हॉस्पिटल का उद्घाटन भाजपा युवा नेता विष्णु चौहान ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे और नए हॉस्पिटल के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की।
शुभारंभ समारोह में हॉस्पिटल की डायरेक्टर आनंदी सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
जिया हॉस्पिटल के शुभारंभ से खैरगढ़ और आसपास के क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है। स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार होने से क्षेत्रवासियों को सहूलियत मिल सकती है।
इस अवसर पर दीपक नागर, विष्णु चौहान, अमित पालीवाल, चेतन शर्मा, अनिल जैन, संजय शर्मा, ऋषभ शर्मा, डॉ. सुनील कुमार, अमित शर्मा, सुनील यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने हॉस्पिटल के सफल संचालन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

