पूर्व विधायक ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, कहा- खेलों से होता है शारीरिक और मानसिक विकास
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ स्टेडियम हल्लौर में गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर और ध्वजारोहण के साथ किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भनवापुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा व सांसद प्रतिनिधि राजेश द्विवेदी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी डुमरियागंज संतोष कुमार शुक्ला ने की, जबकि संचालन जीएच कादिर ने किया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि खेलों से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। ऐसी प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्र की छिपी प्रतिभाओं को निखरने और आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलता है।
एथलेटिक्स में बच्चों ने दिखाया दमखम
प्रथम सत्र में हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
50 मीटर दौड़ (प्राथमिक बालक वर्ग) – रवि गौतम प्रथम, अंशु द्वितीय, सुरेंद्र कुमार तृतीय
100 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) – साहिल प्रथम, समीर द्वितीय, आदित्य तृतीय
200 मीटर दौड़ – आदित्य प्रथम, संदीप द्वितीय, आरवी गौतम तृतीय
400 मीटर दौड़ – सत्यम प्रथम, शिवराज द्वितीय, अयान तृतीय
इसके अलावा खो-खो, ऊंची कूद और लंबी कूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
सांस्कृतिक प्रतियोगिता में कुड़ी का दबदबा
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जूनियर वर्ग बालिका वर्ग के लोकनृत्य, लोकगीत, समूह गान व अंताक्षरी में कुड़ी ने प्रथम और गौहनिया राज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग जूनियर स्तर में लोकनृत्य, लोकगीत, समूह गान, अंताक्षरी व एकांकी में कुड़ी को प्रथम स्थान मिला। एकांकी में कंपोजिट विद्यालय भारत भारी द्वितीय स्थान पर रहा।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान ताकिब रिजवी, विनोद उपाध्याय, राकेश पांडेय, अरुण चतुर्वेदी, जनार्दन शुक्ला, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अकमल फारुकी, गुलाम हुसैन रिजवी, मुस्ताक अहमद, धर्मराज दुबे सहित शिक्षा विभाग के शिक्षक और स्वास्थ्य विभाग से डॉ. हरकेश यादव, फार्मासिस्ट अवधेश कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
