अघोषित बिजली कटौती लोगों की परेशानी बढ़ी
दमोह -गर्मियों का सीजन प्रारंभ होते ही सबसे पहले बिजली कंपनी की तरफ से मनमानी बढ़ने लगी है मौसम में गर्मी घुले अभी कुछ दिन ही बीते हैं। और अघोषित बिजली कटौती का खेल शुरू हो गया है . जिससे लोग का सामना परेशानियों से होने लगा है 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा करने वाली बिजली कंपनी द्वारा चौबीस घंटों के दौरान कई बाढ़ अघोषित बिजली कटौती की जा रही है जिसमें 20 घंटे बिजली मुश्किल से मिल पा रही है इस मामले में ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति भी खराब है दिन और रात के दौरान कई घंटों तक ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है।
सर्दियों के दौरान तो सब ठीक रहता है लेकिन गर्मियां शुरू होते ही बिजली कंपनी की मनमानी शुरू हो जाती है मनमानी पूर्वक अघोषित रूप से किसी भी वक्त बिजली काट दी जाती है बताया गया है कि टारगेट पूरा करने के लिए अघोषित बिजली कटौती की जाती है ताकि बिजली चोरी की पूर्ति बिजली कटौती से की जा सके और साथ में बिजली भी कम उपयोग हो सके इसमें भले ही बिजली कंपनी का मतलब सिद्ध हो जाता है लेकिन उपभोक्ताओं को विभिन्न परेशानी झेलनी पड़ती है।
अघोषित बिजली कटौती से जहां दिन में बिजली पर आधारित कार्य प्रभावित होते हैं तो वही रात में लोग चैन से सो भी नहीं पाते अघोषित बिजली कटौती का खेल गर्मियों में प्रारंभ होते ही चालू हो जाती है और गर्मियों के दौरान यह मनमानी बढ़ती जाती है।
ब्यूरो चीफ -लखन ठाकुर जिला दमोह मध्य प्रदेश
