⚡उत्तरा सॉफ्टवेयर के पुराने समय-सीमा प्रकरण शीघ्र* निराकरण करें – कलेक्टर
समय-सीमा प्रकरणों की बैठक संपन्न*⚡
सतना 1 मार्च 2021/कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सोमवार को समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में उत्तरा सॉफ्टवेयर में दर्ज विभागवार समय-सीमा प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की। उन्होंने उत्तरा सॉफ्टवेयर में अधिक समय के लंबित समय-सीमा प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर आयुक्त नगर निगम तन्वी हुड्डा, सीईओ जिला पंचायत हरेन्द्र नारायण, अपर कलेक्टर सुश्री विमलेश सिंह, एसडीएम दिव्यांक सिंह, सुरेश अग्रवाल, पीएस त्रिपाठी, धीरेंद्र सिंह, राजेश शाही, संयुक्त कलेक्टर साधना परस्ते, एचके धुर्वे सहित विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरण, समाधान के विषय की सीएम हेल्पलाइन, 300 दिवस की सीएम हेल्पलाइन, समय बाह्य प्रकरण, संतुष्टिपूर्ण निराकरण, सीएम मॉनिट के प्रकरणों की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि मझगवां जनपद में मार्च माह के प्रथम सप्ताह से राजस्व शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में अनुसूचित जनजाति के वंचित बीपीएल सूची के हितग्राहियों को भी पात्रता अनुसार बीपीएल सूची में जोड़ने की कार्यवाही करें।
कलेक्टर ने पेयजल की स्थिति की जानकारी लेकर समीक्षा की। कार्यपालन यंत्री पीएचई ने बताया कि रबी की फसलों की सिंचाई और शीत ऋतु में वर्षा नहीं होने से जलस्तर गिर रहा है। जिससे हैंडपंपों में राइजर पाईप की बढ़ोतरी की जा रही है। कलेक्टर ने सीईओ जिला पंचायत को कहा कि जनपद स्तर पर पंचायत सचिव, पीएचई के अधिकारी और संबंधित की बैठक आयोजित कर पेयजल की स्थिति की समीक्षा करें और ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की सुचारू उपलब्धता के लिए आगामी कार्य योजना तैयार कराएं। उन्होंने कार्यपालन यंत्री पीएचई को आवश्यकतानुसार राइजर पाईप की डिमांड राज्य शासन स्तर पर भेजने के निर्देश दिए।
संतुष्टिपूर्ण निराकरण में शैलेंद्र चौहान फिर अव्वल
सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण में इस सप्ताह भी सीएमओ शैलेन्द्र चौहान 95.74 प्रतिशत संतुष्टिपूर्ण निराकरण कर टॉपर्स में शामिल रहे। जबकि खराब प्रदर्शन करने वाले बॉटम के अधिकारियों में बीएमओ ज्ञानेश गौतम, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन रामानंद सिंह और उप पंजीयक त्रिभुवन सिंह शामिल रहे। कलेक्टर ने बॉटम के इन तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
. सतना से महेंद्र गौतम ब्यूरो चीफ
