जनपद हापुड़।
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के हापुड़ आगमन पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान हजारों की तादाद में महिलाओं और युवाओं की भीड़ देखने को मिली। पूरे कार्यक्रम में समर्थकों के बीच भारी उत्साह नजर आया।
वहीं, जिला पंचायत वार्ड नंबर 4 से तैयारी कर रहे अभिषेक यादव ने अपने भाई चंद्रशेखर आजाद को नोटों की माला पहनाकर सम्मानित किया। चंद्रशेखर आजाद के स्वागत में उमड़ी भारी भीड़ ने हापुड़ में राजनीतिक माहौल को पूरी तरह गर्मा दिया।
हापुड़ से शादाब खान की रिपोर्ट
