ब्यूरो चीफ सुंदरलाल जिला सोलन हिमाचल प्रदेश
कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा में चल रहे सीबीएसई नेशनल वॉलीबॉल बॉयज टूर्नामेंट के दूसरे दिन अंडर 19 श्रेणी में मेज़बान किप्स टीम ने वाइज़ इंडियन एकैडमी स्कूल अजमान को पराजित किया। 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक चलने वाले इस राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में 60 भारतीय और 10 विदेशी टीमों के बीच खिताबी जंग जारी है।
आज खेले गए मैचों में
अंडर-14 वर्ग में डी. एन.चोपटा, एच.डी. पब्लिक स्कूल, गुरु अमरदास पब्लिक स्कूल कपूरथला, एम.एल. खन्ना डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल, संजीवनी इंटरनेशनल स्कूल राजस्थान और इंडियन स्कूल मस्कट ओमान विजयी रहे।
अंडर-17 वर्ग में सेंट्रल एकेडमी रीवा ने वेदव्यास सैनिक स्कूल को पराजित किया, तथा वेलम्माल विद्यालय ने संजीवनी पब्लिक स्कूल को शिकस्त दी जबकि इसी श्रेणी में सेंट. पॉल पब्लिक स्कूल देओरिया ने कोचीन रिफाइनरी स्कूल को मात दी। शाह सतनाम जी सिरसा ने शारजाह इंडियन स्कूल को पराजित किया। इसके साथ-साथ डी. एन. चोपटा और एम. आर. सिटी सीनियर सेकंडरी स्कूल ने भी विजय प्राप्त की।
अंडर-19 वर्ग में आज खेले गए प्रमुख मैचों में राहुल इंटरनेशनल स्कूल, एनी बेसेंट स्कूल, डी. एन. चोपटा स्कूल विजयी रहे।
विद्यालय के सीईओ डॉ. संजीव मैनरा ने बताया कि दूसरे दिन खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया है। विदेशी टीमों के शानदार प्रदर्शन ने प्रतियोगिता को और भी रोमांचक बना दिया है।
प्रबंध निदेशक श्री हीरा ठाकुर ने कहा कि हमारे विद्यालय का उद्देश्य बच्चों सर्वांगीण विकास करना है।
प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम ठाकुर ने बताया कि सभी मैचों सीधा प्रसारण किया जा रहा जिससे सभी अभिभावक और अन्य दर्शक अपने-अपने घरों पर भी मैचों को देख सके।
टूर्नामेंट का फाइनल और समापन समारोह 3 नवंबर को आयोजित होगा।
