ईद उल जुहा के दृष्टिगत जिलाधिकारी व एसएसपी ने की पीस कमेटी की बैठक की।
संवाददाता मोहित सैन मथुरा।
मथुरा। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने आयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट सभागार में ईद उल जुहा (बकरीद) के त्योहार को जनपद में सकुशल संपन्न कराने, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा शांति एवं शोहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु पीस कमेटी की बैठक की।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी मार्गो पर साफ सफाई का कार्य पूर्ण करा लिया जाए और मस्जिदों के आस पास नालियों में सफाई करा ली जाए तथा कूड़े को तत्काल उठवा लिया जाये। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारीयो से कहा कि विद्युत आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए, यदि कोई परेशानी आती है, तो उसका निस्तारण समय रहते करा दिया जाए।
श्री अभिषेक ने कहा कि किसी भी प्रकार की भड़काऊ, गलत, अशोभनीय पोस्ट न करे, पुलिस सोशल मीडिया पर नजर बनाए रखेगी, उक्त पर्व को सुख, चेन, शांति व कुशलता पूर्वक मनाया जाए ईद के दौरान कोई भी नई परंपरा लागू नहीं की जाएगी, यदि कोई भी परिवर्तन किया जाता है तो इसकी जानकारी सभी धर्मो के धर्मगुरुओं को दे दी जाएगी।
आवश्यकतानुसार मेटल डिटेक्टर मशीन बढ़ा दी जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्वयोगानंद पांडेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय शंकर दुबे, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रशांत नगर, पुलिस अधीक्षक नगर एमपी सिंह, ग्रामीण श्रीशचंद, सुरक्षा आनंद कुमार, यातायत हरेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे, सभी उप जिलाधिकारी, अशोक खंडेवाल, रमेश बिंदल, डा0 जेड हसन, तनवीर हसन, युनुस गाजी, अवतार वारसी, जहीर अब्बास जैदी, चीना कुरैशी आदि उपस्थित रहे।