वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में आज दिनांक 06.11.2026 को पुलिस उपाधीक्षक, नगर-2 के नेतृत्व में दीपावली एवं छठ पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से डेल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत अंदर बैरागी मोहल्ले में अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया।
उक्त अभियान में पुलिस उपाधीक्षक, नगर-2, गया, डेल्हा थानाध्यक्ष एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी तथा सशस्त्र बल शामिल रहे। गया पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
रिपोर्टर – त्रिलोकी नाथ गयाजी बिहार
