बारीपदा, 06/11/2026: मयूरभंज जिले के बारीपदा ब्लॉक अंतर्गत शंखाभंगा ग्राम पंचायत स्थित शंखाभंगा सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में जिला स्तरीय गोदावरीश मिश्र आदर्श प्राथमिक विद्यालय का शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ ओडिशा के माननीय मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने वर्चुअल माध्यम से किया। जिलाधिकारी हेमकांत साय की प्रत्यक्ष देखरेख में आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मयूरभंज सांसद नवचरण माझी, बारीपदा विधायक प्रकाश सोरेन, जिला परिषद अध्यक्ष भारती हांसदा तथा स्थानीय सरपंच सालगे हेम्ब्रम ने संयुक्त रूप से विद्यालय की आधारशिला रखी।
इस अवसर पर जिला मुख्य विकास एवं कार्यकारी अधिकारी धारमानंद बेहरा, जिला शिक्षा अधिकारी पूर्णचंद्र सेठी, प्रखंड विकास अधिकारी देवेंद्र प्रसाद बल, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी गौतम पात्र, विनोद सिंह एवं शशिधर सिंह तथा बारीपदा प्रखंड शिक्षा अधिकारी अनुजा माधुरी दास और श्यामाखुंटा प्रखंड शिक्षा अधिकारी दीप्तिमयी सिंह सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक-एक गोदावरीश मिश्र आदर्श प्राथमिक विद्यालय स्थापित करने की योजना है। इसी क्रम में आज शंखाभंगा, बूढ़ीखमारी, चंदनपुर एवं बांकीशोल में विद्यालयों के निर्माण हेतु आधारशिला रखी गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सत्यनारायण दास, सुभाष चंद्र जीतबाबू, सिद्धेश्वर मिश्र, धनपति मिश्र, शुभेंदु बेहरा एवं गौतम प्रसाद दास सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज स्टेट हेड
