सहारनपुर
जंगल से भटक कर हाथियों का झुंड पिछले कई दिनों से आबादी और कृषि इलाके में घूम रहा हैं सुबह करीब 6 बजे थापुल गांव के समीप आम के बाग में कुछ लोगों को हाथी दिखाई दिए, उसके बाद खेतों में काम करने गए किसानों और मजदूरों ने गन्ने के खेत में हाथियों को देखा तो डर गए। इस दौरान कुछ महिलाएं भी खेत में घास काटने जा रही थी उन्होंने अपने सामने हाथियों के झुंड को आते हुए देखा तो वह चीख मारकर गांव की तरफ लौट गई। इस दौरान लोगों में हाथियों को देखने की उत्सुकता बढ़ गई, लेकिन डर के मारे हाथियों की तरफ जाने से डरते रहे, कुछ किसानों ने अपने ट्रैक्टर हाथियों के पीछे दौड़ाए और पटाखे छोड़कर हाथियों को वापस जंगल की तरफ भगा दिया। वन विभाग भी हाथियों की निगरानी करने के लिए गांव के आस-पास खेतों की काम्बिंग कर रहे हैं।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़
