सहारनपुर
सपा जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहां ने कहा कि मिशन 2027 में सफलता अर्जित करने के लिए कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में लग जाए जिससे कि पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री बन सके। जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद पार्टी कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में सफलता अर्जित किए जाने को पार्टी का मुख्य लक्ष्य बताते हुए कहा कि कार्यकर्ता जीजान से काम में लग जाए, जिससे कि आने वाला समय समाजवादी पार्टी का हो उन्होंने कहा कि चुनाव में सर्वाधिक बूथ महत्वपूर्ण होते हैं इसलिए हमें अपने बूथ को अधिक मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का भी समय से आकलन कर ले ताकि कोई त्रुटि होने पर उसे ठीक कराया जा सके उन्होंने कहा भाजपा सरकार पूरी तरह संविधान विरोधी कार्य कर रही है ऐसे में हमें मतदाता सूची का सही आकलन करना होगा ताकि हम मजबूती के साथ सफलता हासिल कर सके।पूर्व मंत्री विनोद तेजियन ने समस्त फ्रंटल संगठनों को चुनाव की तैयारी में लग जाने का निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी पदाधिकारी कार्यकर्ता किसी प्रकार की लापरवाही न करें क्योंकि लापरवाही हमारे लिए नुकसानदायक हो सकती है।सपा नेत्री उम्म भूषण जिला उपाध्यक्ष किरण पाल राणा ने कहा कि बढ़ती महंगाई बेरोजगारी से जनता पूरी तरह परेशान है और वह इस भाजपा की सरकार से निजात चाहती है और केवल समाजवादी पार्टी इसका एकमात्र विकल्प है जिसके लिए हमें जनता के बीच जाना होगा। प्रवक्ता एवं कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी ने कहा कि कार्यकर्ता अपने को पार्टी के प्रति समर्पित भावना के साथ कार्य करें यही हमारी जीत का मूल मंत्र होगा।बैठक में रमेश पवार महेंद्र राकेशअच्छन यादव चौधरी कुदीप सैनी रिढौल सिंह राम आशीष यादव सुदेश गुर्जर मुस्तकीम राणा महजबी खान सुरैया खान धर्मवीर सिंह यादव राहुल कुमार सुनील कुमार कश्यप रामाशीष यादव हसीन कुरेशी रफत खान वीरेंद्र यादव शाहिद मंसूरी वेदपाल पटनी आदि मौजूद रहे।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़
