ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

बहराइच/डीएम की अध्यक्षता में ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम व विकास कार्यो की समीक्षा बैठक सम्पन्न

```

डीएम की अध्यक्षता में ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम व विकास कार्यो की समीक्षा बैठक सम्पन्न

 

 

बहराइच 19 जुलाई। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा तथा प्रदेश के मा. मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ अन्तर्गत आगामी 11 से 17 अगस्त, 2022 तक ‘‘स्वतन्त्रता सप्ताह’’ तथा ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा हेतु सोमवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने कहा कि हमारा राष्ट्रध्वज ‘‘हमारी अस्मिता’’ तथा ‘‘आन बान शान का प्रतीक’’ है। सभी विभाग शासन की मंशानुसार जनपद में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम को गरिमापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। निर्धारित लक्ष्य के अनुसार सभी सम्बन्धित विभाग झण्डों की उपलब्धता समय से सुनिश्चित कराये।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित गौ शालाओं में मानक के अनुसार उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी गौशालाओं में चारा, भूसा, साफ-सफाई इत्यादि की माकूल प्रबन्ध के साथ-साथ गौशालाओं में संरक्षित गौवंशो के हरे चारे के लिए भूमि की उपलब्धता के अनुसार नैपियर घास की बुआई की व्यवस्था भी सुनिश्चित करायी जाय। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए डीएम ने निर्देश दिया कि अपूर्ण आवासों को तत्काल पूर्ण कराया जाय। साथ ही बिना प्लास्टर के पूर्ण आवासों का प्लास्टर कराया जाय तथा आवासों पर योजना, लाभार्थी का नाम व पीएम का लोगों अंकित कराया जाय। पेयजल परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिशाषी अभियन्ता जल निगम को निर्देश दिये गये कि जिन परियोजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करा ली गयी है वहां पर तत्काल निर्माण कार्य शुरू करा दिये जाय। इसके अलावा जिन परियोजनाओं के लिए अभी तक भूमि की व्यवस्था नहीं हो पायी है उसके लिए सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों से समन्वय कर भूमि की उपलब्धता तत्काल सुनिश्चित करायी जाय। बैठक में अन्य बिन्दुओं की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये गये।

 

 

 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, अपर जिलाधिकारी मनोज, नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एस.के. सिंह, उप जिलाधिकारी सदर बहराइच सुभाष सिंह धामी, कैसरगंज महेश कुमार कैथल, महसी रामदास, पयागपुर दिनेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ चन्द्रपाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी उमाकान्त पाण्डेय सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *