ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

हाथरस 22 जुलाई, 2022 (सू0वि0)। विकासखंड हाथरस के ग्राम पंचायत हाजीपुर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत कराये जा रहे

```

हाथरस 22 जुलाई, 2022 (सू0वि0)। विकासखंड हाथरस के ग्राम पंचायत हाजीपुर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत कराये जा रहे कार्यों जैसे पाइप लाइन, गृह जल संयोजन, ट्यूबेल की स्थापना एवं ओवरहेड टैंक निर्माण कार्य का निरीक्षण कर जिलाधिकारी रमेश रंजन ने पुराने ओवरहेड टैंक की सफाई, पानी का कनेक्शन घरों के अंदर मानक के अनुरुप लगाने के निर्देश दिए।

 

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जानकारी करने पर अधिशासी अभियन्ता जल निगम ग्रामीण मो0 इमरान खान ने बताया कि ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्यों का प्रारम्भ जनवरी 2022 से किया गया था। उन्होंने बताया कि पूरे ग्राम पंचायत में लगभग 5 किलोमीटर पाइप लाईन डालते हुए 270 घरों में कनेक्शन दिया गया है। वर्तमान में पानी की सप्लाई सीधे ट्यूबेल के माध्यम से दी जा रही है। पम्प हाऊस का निर्माण कार्य प्रगति पर है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अधिकांश घरों में पानी का कनेक्शन घरों के बाहर लगाया गया है जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए पानी का कनेक्शन नियमानुसार घरों के अंदर करने, पानी की पाइप लाईन डालने हेतु की गई सड़को/गलियों में की गई खुदाई के उपरान्त मरम्मत के लम्बित कार्य को तत्काल पूर्ण कराने, पुराने ओवरहेड टैंक की तत्काल सफाई एवं मरम्मत कराते हुए पानी की सप्लाई ओवरहेड टैंक के माध्यम से कराने तथा ओवरहेड टैंक जिस स्थान पर स्थापित है

 

 

 

 

 

वहाँ पर खाली पड़ी भूमि पर वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत में साफ-सफाई की व्यवस्था न होने तथा नालियों में जल भराव होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए खण्ड विकास अधिकारी तथा जिला पंचायतराज अधिकारी को समन्वय स्थापित करते हुए तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों के माध्यम से नियमित रूप से साफ-सफाई कराने एवं नालियों में जल भराव की समस्या को तत्काल दूर कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, परियोजना निदेशक, डी0सी0 मनरेगा, ए0डी0ओ0 पंचायत, ग्राम प्रधान आदि उपस्थित रहे।
———————————————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *