ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

डिंडौरी म प्र…… एक बार फिर जिला डिंडौरी में हाथियों की दस्तक बजाग की तरफ बढ़ रहा हाथियों का दल:खारीडीह के जंगल के रास्ते हुए दाखिल, मुनादी कराकर की ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील

```

डिंडौरी म प्र……
एक बार फिर जिला डिंडौरी में हाथियों की दस्तक बजाग की तरफ बढ़ रहा हाथियों का दल:खारीडीह के जंगल के रास्ते हुए दाखिल, मुनादी कराकर की ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील

 

 

 

वन परिक्षेत्र पश्चिम करंजिया के वन ग्राम चौराददार कक्ष क्रमांक 792(B) के आबादी इलाके में तांडव मचाने के बाद 6 हाथियों का झुंड गुरुवार की रात रिजर्व फाॅरेस्ट खारीडीह कक्ष क्रमांक 770 में दाखिल हो गया। शुक्रवार शाम तक हाथी यहीं पर चहलकदमी करते देखे गए। उनके साथ एक बच्चा हाथी भी है। इनका मूवमेंट पंडरीपानी के जंगल की तरफ होने से अनुमान है। जंगली हाथी बजाग के रास्ते कान्हा की तरफ पलायन कर सकते हैं।

 

 

 

 

रेंजर पुष्पा सिंह के निर्देश पर डिप्टी रेंजर दिलीप पाठक, ईश्वर सिंह परस्ते सहित वन अमला जंगली हाथियों की निगरानी कर रहा है। बुधवार की रात इस झुंड ने चौरादादर के आबादी इलाके में आमद देकर महेंद्र पिता पतिराम और बुधराम पिता देवान बैगा के घरों को पूरी तरह रौंद दिया और अंदर रखे अनाज और धान को खा गए।

 

 

 

 

इस बीच जंगली हाथियों की मौजूदगी से क्षेत्र में डर का माहौल है। हालांकि, सुरक्षा और सावधानी के लिहाज से रेंजर पुष्पा सिंह ने आसपास के गांवों में मुनादी करवाकर ग्रामीणों को जंगल और जंगली हाथियों से दूर रहने की नसीहत दी है। वहीं, मानव बस्तियों से हाथियों को दूर रखने पटाखे, मशाल और तेज आवाज वाले उपकरणों का उपयोग भी किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *