*रीट परीक्षा 2022*
*प्रथम पारी में 65.05 एवं द्वितीय पारी में 81.39 प्रतिशत परीक्षार्थी उपस्थित रहे*
जयपुर 23 जुलाई। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से शनिवार को जिले में राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट)-2022 प्रथम एवं द्वितीय पारी की परीक्षा आयोजित कराई गई।

जिला कलक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि जिले में प्रथम पारी एवं द्वितीय पारी के लिए कुल 1 लाख 69 हजार 675 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। इनमें से प्रथम पारी में 65.05 प्रतिशत एवं द्वितीय पारी में 81.39 प्रतिशत परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे। पहली पारी में प्रथम लेवल की परीक्षा हुई जिसमें 72 हजार 557 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमें से 47 हजार 200 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। दूसरी पारी में लेवल द्वितीय की परीक्षा के लिए 97 हजार 118 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमें से 79 हजार 42 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।
*रीट परीक्षा हेतु नियंत्रण कक्ष की स्थापना, तीन पारियों में होगा संचालित*
अतिरिक्त जिला कलेक्टर (पूर्व) एवं रीट परीक्षा नोडल अधिकारी श्रीमती अमृता चौधरी ने बताया कि परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन के लिये कलेक्ट्रेट के कमरा नम्बर 116 में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जो तीन पारियों में संचालित होगा जिसका दूरभाष नम्बर 0141-2206699 है। नियंत्रण कक्ष के प्रथम पारी के प्रभारी अधिकारी शारीरिक शिक्षक श्री सन्तोष कुमार शर्मा (मोबाइल नम्बर 9269050001) रहेंगे, द्वितीय पारी के प्रभारी अधिकारी व्याख्याता श्री उदय सिंह चारण (मोबाइल नम्बर 9664471991) रहेंगे एंव तृतीय पारी के प्रभारी अधिकारी व्याख्याता श्री कुलदीप कुमार (मोबाइल नम्बर 9950699113) रहेंगे।
_____&&&&____