सिंहपुर थाना प्रभारी ने किया सरेंडर
सतना से ब्यूरो चीफ महेंद्र गौतम की रिपोर्ट
सतना 5 मार्च । सतना के सिंहपुर में हुए गोलीकांड में फरार थाना प्रभारी और 30 हजार के इनामी टीआई उपनिरीक्षक विक्रम पाठक और आरक्षक आशीष सिंह ने किया आत्मसमर्पण, जिसे पुलिस ने न्यायालय में पेश कर 6 मार्च तक रिमांड पर लिया।
चोरी के संदेही की गोली मारकर हुई थी हत्या
सतना सिंहपुर थाना में एक चोरी के संदेही आरोपी की टीआई की गोली लगने से मौत हो गई थी, इस मामले में फरार आरोपी टीआई उपनिरीक्षक विक्रम पाठक और आरक्षक आशीष सिंह पर रीवा रेंज आईजी ने दोनों आरोपियों पर 30-30 हजार का इनाम घोषित किया था, आज बहुचर्चित सिंहपुर प्रकरण में निलंबित उपनिरीक्षक विक्रम पाठक एवं आरक्षक आशीष सिंह लगातार फरार चल रहे थे, जिनकी अग्रिम जमानत याचिका उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा निरस्त कर दी गई थी, आज दिनांक 5 मार्च 2021 को थाना रामपुर बघेलान में दोनो आरोपियों ने आत्मसमर्पण किया गया है, जहां से विवेचक द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर दिया गया है तथा प्रकरण की विवेचना हेतु 6 मार्च तक की रिमांड में लिया गया है।
यह है पूरा मामला पूरा मामला
सिंहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत में एक चोरी के संदेही आरोपी राजपति कुशवाहा की मौत गोली लगने से हो गई थी, संदेही आरोपी को थाना प्रभारी की सर्विस रिवॉल्वर से गोली लगी थी, गोली लगने से घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रीवा रेफर किया गया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी । संदेही आरोपी की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा किया और पुलिस पर पथराव किया, भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर आंसू गैस के गोले छोड़े थे, जिसके बाद मामला बढ़ गया था, म्रतक के परिजनों ने शव का दाह संस्कार करने से मना कर दिया था, इस मामले पर सतना विधायक के घर म्रतक के परिजनों ने दो दिनों तक शरण ले रखी थी, जिसके बाद तीन दिन बीत जाने के बाद चौथे दिन म्रतक के परिजनों ने शव का दाह संस्कार किया था ।
