मामूली बात पर खून से रंग गई बनवार गांव की धरती भाजपा विधायक की बर्थडे पार्टी के बाद शराब खोड़ी मैं हुई विवाद में बंदूक चली गोली लगने से युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने सिर्फ पढ़ पत्थर पटक कर कर दी विधायक प्रतिनिधि की हत्या
दमोह जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर नोहटा थाना अंतर्गत बनवार गांव में बीती रात शराब खोरी में हुई मामूली विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने गोली मारने वाले के साथी की पत्थर पटक कर हत्या कर दी वारदात के कुछ घंटे पहले तक जहां विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी की जन्मदिन पार्टी की केक काटकर खुशियां मनाई जा रही थी वहां से कुछ ही दूरी पर विधायक प्रतिनिधि का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था वही गोली लगने से गंभीर दूसरे युवक को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया था
महामहिम राष्ट्रपति महोदय की जबेरा विधानसभा अंतर्गत संग्रामपुर में 7 मार्च को आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों में करीब 1 सप्ताह से पुलिस प्रशासनिक अधिकारी जुटे हुए हैं वही 5 मार्च को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ जबेरा से भाजपा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी का भी जन्मदिन था विधायक लोधी के जन्मदिन के मौके पर उसके क्षेत्र में गांव गांव में जन्मदिन कार्यक्रम समर्थकों द्वारा आयोजित किए गए थे इसी कड़ी में बनवार गांव में विधायक प्रतिनिधि अरविंद जैन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने शाम को विधायक धर्मेंद्र सिह पहुंचे थे.
बताया जा रहा है कि विधायक जी के जाने के बाद प्रतिनिधि अरविंद जैन और कल्याण सिंह के बीच किसी बात को लेकर शराब खोरी में विवाद हो गया उस समय तो स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करके दोनों को अलग अलग कर दिया लेकिन बाद में अरविंद जैन के साथ उसके चचेरे भाई राहुल जैन एवं जूनियर आदि बंदूक लेकर कल्याण सिंह के घर के बाहर गाली गलौज राजपूत मैं घर से बाहर निकल कर गाली गलौज करने से रोकने पर उसे गोली मार दी गई बताया जा रहा है कि गोली चलने की आवाज सुनकर पहले तो भगदड़ मची और बाद में दूसरे पक्ष के लोगों ने एकत्रित होकर गोली चलाने वालों पर पत्थरों से हमला कर दिया इस दौरान अरविंद जैन के नशे में होने की वजह से वह भाग नहीं सका और उसकी मौके पर ही हत्या कर दी गई देर रात मोनू उर्फ जोगिंदर राजपूत का सब जिला अस्पताल पहुंचा और करीब घंटे भर बाद अरविंद जैन का सब भी जिला अस्पताल पहुंचाया गया.
घटना की जानकारी लगने पर तेंदूखेड़ा एसडीओपी अशोक चौरसिया नोहटा थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए थे घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए नोटा थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि मृतक अरविंद जैन नोहटा थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बदमाश रहा है उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी प्रस्तावित थी विधायक की जन्मदिन पार्टी के बाद उनके चले जाने के बाद कल्याण सिंह और अरविंद के बीच विवाद होने और बाद में कल्याण के घर के बाहर हुए झगड़े में मोनू ठाकुर अरविंद जैन की एक दूसरे पक्ष में लोगों द्वारा हत्या कर दी गई पुलिस ने मामला दर्ज करके कुछ लोगों को हिरासत में लिया है वहीं शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है घटना के बाद गांव में तनाव के हालात को ध्यान में रखकर पुलिस फोर्स तैनात की गई है मामले में और विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है
ब्यूरो चीफ -लखन ठाकुर जिला दमोह मध्य प्रदेश
