ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

छात्र की हत्या के विरोध में समस्त दलित व पिछड़ा वर्ग ग्रामसभा विलहना के लोगों ने निकाली कैंडल मार्च आरोपी शिक्षक को फांसी और पीड़ित परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता देने की मांग

```

संवाददाता राजेश वर्मा इंडियन टीवी न्यूज़

छात्र की हत्या के विरोध में समस्त दलित व पिछड़ा वर्ग ग्रामसभा विलहना के लोगों ने निकाली कैंडल मार्च

आरोपी शिक्षक को फांसी और पीड़ित परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता देने की मांग

 

 

 

 

राजस्थान में दलित छात्र के मटकी से पानी भरने के विरोध में मंगलवार को समस्त दलित व पिछड़ा वर्ग ग्रामसभा विलहना के लोगों ने स्थानीय लोगों के साथ कैंडल मार्च निकाली गई। आरोपी को फांसी की सजा दी जाए। दो परिजन को सरकारी नौकरी, परिवार को सुरक्षा, 50 लाख की आर्थिक मदद की जाये।

 

 

 

नो वर्षीय छात्र इंद्र मेघवाल की इस कारण शिक्षक ने पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, क्योंकि उसने शिक्षक की मटकी से पानी ले लिया था। मंगलवार को समस्त दलित व पिछड़ा वर्ग ग्रामसभा विलहना के लोग निरोत्तम सिंह (प्रधान),अशोक कुमार, इंजी. श्रीनिवास सागर, राजकुमार बघेल, डॉ. लखमीचंद्र, झलक सिंह,बुध्दसैन ,राहुल, विवेक, नीशू दयाल,राजू, कलियान सिंह, विजयपाल ,अभिषेक,सुभाष, आशीष कुमार व समस्त दलित व पिछड़ा वर्ग लोगों के नेतृत्व में कैंडल मार्च विलहना क्षेत्र में निकाली गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *