ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

इकौना श्रावस्ती, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान इकौना श्रावस्ती विश्व साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया गया।

```

इकौना श्रावस्ती,

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान इकौना श्रावस्ती विश्व साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया गया।

 

 

 

 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमिता सिंह के दिशा निर्देश पर आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता नोडल प्रभारी गिरीश प्रसाद मिश्रा ने कियाl इस दौरान नोडल प्रभारी गिरीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि  साक्षरता दिवस का मुख्य लक्ष्य छोटे बड़े सभी को शिक्षित करना है। जो लोग आर्थिक तंगी या घर के किसी ऐसी समस्या के कारण शिक्षा से वंचित रह गए उन्हें भी शिक्षित करना है। ताकि अज्ञानता के अंधकार को दूर किया जा सके। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के द्वारा देश के प्रत्येक नागरिक को शिक्षित करना है ऐसा लक्ष्य हमें निर्धारित करना होगा।और उसके लिए निरंतर काम भी करते रहना होगा तभी जाकर देश का प्रत्येक नागरिक शिक्षित होगा। और अगर ऐसा हो जाता है तो यकीन मानिए हमारा देश भारत एक विकसित राष्ट्र बन सकता है। डायट प्रवक्ता आदर्श सिंह ने कहा कि शिक्षा के द्वारा ही देश का विकास तेजी के साथ होता है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है अमेरिका और रूस इन देशों में शिक्षा का स्तर काफी अच्छा है। वही डायट प्रवक्ता ओपी यादव ने कहा किभारत में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा संबंधित अभियान:राजीव गांधी साक्षरता मिशन।मिड डे मील योजना।सर्वशिक्षा अभियान।साक्षर भारत अभियान।कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना।प्रौढ़ शिक्षा योजना।बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना।

 

 

 

जिसका परिणाम है कि भारत में 1951 में साक्षरता प्रतिशत 18 % और आज की तारीख में 74.4% देश के नागरिक शिक्षित हैं। अभी देश में अधिकांश जनता अशिक्षित हैं इसलिए हमें निरंतर काम करना होगा ताकि देश के हर एक व्यक्ति को शिक्षित बनाया जा सके। उक्त अवसर पर ईश्वर चंद्र विद्यासागर,  दिव्य प्रताप,  प्रवक्ता केसा, इमरान तथा डाइट के प्रशिक्षु मौजूद रहे।

शिवा जायसवाल
जिला संवाददाता श्रावस्ती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *