*ढाबे पर मंगाई बिरयानी, साथ में मरा झींगुर भी आया* शिवपुरी में शिकायत की तो भड़का मालिक, बोला- जब तबियत बिगड़े तब आना,इलाज करा देंगे
शिवपुरी के सुरवाया क्षेत्र में अन्न-जल नाम के एक हाइवे पर बने होटल में एक युवक के खाने में झींगुर निकल आने के बाद जब युवक ने इसकी शिकायत होटल संचालक से की तो उल्टा युवक से ही होटल संचालक द्वारा झगड़ा किया गया। इसकी शिकायत होटल पर खाना खाने आए युवक ने फूड आफिसर से की साथ ही कई पोस्ट
*फूड ऑफिसर ने भरे सैंपल*
मामले की शिकायत शिकायत फूड सेफ्टी ऑफिसर आशुतोष मिश्रा को भी दर्ज कराई गई थी। आशुतोष शर्मा ने होटल पहुंच कर खाने के सैंपल भी लिए। फूड सेफ्टी ऑफिसर आशुतोष मिश्रा का कहना है कि मुझे आदित्य यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर मैं ढाबे पहुंचा और मैंने वहां से सैंपल कलेक्ट किए। सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। सैंपल रिपोर्ट के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
*शिवपुरी से आरती झा की रिपोर्ट*