*नगर आयुक्त द्वारा स्वच्छता जनसंपर्क यात्रा को हरी झंडी दिखा किया गया रवाना*

*गोरखपुर *उत्तर प्रदेश)* स्वच्छता जनसंपर्क यात्रा का आगाज़ नगर निगम गोरखपुर से नगर आयुक्त अविनाश सिंह द्वारा बाइकर्स को हरी झंडी दिखाकर किया गया , इस यात्रा के लिए दो टीम बनायीं गयी है ।पहली टीम देवरिया, कुशीनगर, पडरौना होते हुए महराजगंज जायेगी उसके पश्चात लखनऊ के लिए रवाना होगी तथा दूसरी टीम बस्ती, संत कबीरनगर, अयोध्या होते हुए लखनऊ को जायेगी।
इस वृहद रैली का मुख्य उद्देश्य जन जागरूकता तथा आम नागरिकों को इस स्वच्छता अभियान से जोड़ना है, बिना आम नागरिकों के जुड़ाव से कोई भी निकाय गार्बेज (कूड़े) पर विजय नहीं पा सकेगा ।
स्वच्छ अमृत महोत्सव जो की १७ सितम्बर से २ अक्टूबर तक मनाया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य है युवाओं को स्वच्छता अभियान से जोड़ा जाना। इनकी प्रतिभागिता ही देश का भविष्य बनाने में मदद करेगा।
कूड़े से कंचन की और बढ़ना ही एक मात्र विकल्प है, यही उद्देश्य लेकर हमारे नगर आयुक्त महोदय ने रैली को हरी झंडी दिखाई साथ ही साथ खुद भी बाइक चलाकर मौजूद सभी बाइकर्स का उत्साह बढ़ाया।
*जिला संवाददाता- सतीश तिवारी गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)*