*कुश्ती प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दम*
*इंडियन टीवी न्यूज़ सूरज दीप तिवारी मंडल ब्यूरो गोरखपुर।*
*गोला बाजार।* गोरखपुर जिला के उपनगर गोला में वीएसएवी इंटर कॉलेज परिसर में गुरुवार को माध्यमिक विद्यालयों की तहसील स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें कुल 10 विद्यालयों के 72 छात्रों ने प्रतिभाग किया अंत में विजय खिलाड़ियों को मेडल देकर के सम्मानित किया प्रतियोगिता में 14 17 व 19 वर्ष से कम आयु भार वर्ग के मुकाबलों जूनियर वर्ग की फ्री स्टाइल मुकाबले में 38 किग्रा में गोला के कृष्णा 41 किग्रा में ककरही के अभिनंदन 44 किग्रा में पक्का बाजार के श्रीकेष 48 किग्रा में पतरा के शुभम 52 किग्रा में गोला के सिकंदर 75 किग्रा में पुरवा के नारायण को जीत मिली।
इससे पहले प्रतियोगिता की शुरुआत प्रधानाचार्य श्री राम मिश्र उरुवा के प्रधानाचार्य अनिल मिश्र ककरही के प्रधानाचार्य प्रमोद सिंह ने पहलवानों का हाथ मिला कर किया। निर्णायक शत्रुघ्न राय पंकज देवेश शुक्ला व अजीत कुमार रहे।
संचालन डॉक्टर देवेंद्र यादव व खेल शिक्षक अवनीश राय ने किया। ईश्वरी शरण पांडे प्रमोद दुबे प्रवीण तिवारी मुकेश चंद्र राय विनोद राय सुशील राय समीर साही संजय यादव आदि लोग मौके पर मौजूद रहे।