गोरखपुर जिला के चौरीचौरा तहसील के तहसीलदार ने नगर पंचायत चुनाव को लेकर बीएलओ के साथ की बैठक
इंडियन टीवी न्यूज़ चैनल चौरीचौरा तहसील रिपोर्टर अरविंद यादव की रिपोर्ट
गोरखपुर जिला के चौरीचौरा तहसील प्रांगण में स्थित तहसीलदार नीलम तिवारी शनिवार को नगर पंचायत चुनाव के लिए तहसील सभागार में बीएलओ के साथ बैठक किया।
तहसीलदार ने कहा कि चुनाव आयोग वह जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर मतदाता सूची का पुनरीक्षण होना है सभी बीएलओ हर घर जाकर के मतदाताओं का सत्यापन करें उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसी भी जनप्रतिनिधि व वीआइपीओ का नाम सूची से नहीं कटना चाहिए। उनके नाम हर हाल में सूची में दर्ज होना निश्चित है। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की कोई भी धांधली ना हो।