20Nov 2022 को Shaurya Naman #शौर्यनमन
शौर्य_तीर्थ_चन्द्रनगर_में_शौर्य_नमन_का_शौर्यनाद
“लोरियों में माँ जहाँ गाती हो वन्दे मातरम्
शौर्यता को शौर्यजन का, है नमन, शत-शत नमन”
#1600_की_आबादी_के_गाँव_में_600_सेना_में_शौर्य_पुत्र_सीमा_पर_तैनात_गाँव_पहुँच_शौर्य_नमन_ने_किया_नमन_शौर्य स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, शौर्य सम्मान एवं शौर्यनाद कवि सम्मेलन आयोजित
शौर्य तीर्थ चन्द्र नगर (चूंद) में आयोजित “शौर्य महोत्सव” में ये पंक्तियाँ चरितार्थ हो रही थी। समस्त ग्रामवासी एवं आसपास के क्षेत्र की पूरी जनता इस महोत्सव के माध्यम से राष्ट्रनायकों के सम्मान में शामिल हुई । दिनभर चले इस आयोजन का शुभारंभ शहीदों के स्मारक में पुष्पांजलि अर्पित करके आरंभ किया गया।इसके तत्पश्चात प्रारंभ हुई मैराथन में युवाओं का ख़ूब उत्साह देखा गया , “शौर्य कदम” नाम से परिभाषित यह दौड़ युवाओं को अग्निवीर योजना और राष्ट्र भक्ति को प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित की गयी थी जिसमें लगभग ३०० युवाओं और ग्रामवासियों के साथ पूर्व सैनिको ने भी भाग लिया। इस आयोजन में प्रमुख सहयोग स्वामी जी फाउंडेशन का रहा तथा रत्नाकर चतुर्वेदी जी (शिवा भैया )(पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष एवं पूर्व सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष सतना ) मुख्य अतिथि रहे I चिकित्सालय सहयोगी “MINERVA” THE MEDICITY रहा जिन्होंने एम्बुलेंस की व्यवस्था के साथ सहायक स्टाफ का भी सहयोग किया ।
कार्यक्रम के द्वितीय चरण में शौर्य स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ जिसके अंतर्गत हॉस्पिटल स्टॉफ के द्वारा ग्रामवासियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। ग्राम की जनता ने शिविर में आकर सेवाओं का लाभ लिया।
शौर्य महोत्सव के अंतिम चरण कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आग़ाज़ शाम 6 बजे से हुआ
आयोजन में शौर्य परिवार सम्मान समारोह में भारत माता की जयकारों एवं वंदेमातरम् के नारों के साथ अमर बलिदानी सैनिकों के परिवारों और 35 पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया । मुख्य अतिथि श्री योगेश ताम्रकार जी महापौर ने कहा कि शौर्य नमन फाउंडेशन के युवाओं ने चन्द्रनगर की इस भूमि पर आकर यह साबित कर दिया है कि देश की रक्षा के लिए अपने वीर सपूतों को भेजने वाली यह माटी क्यों विशेष है एवं क्यों इसे सैनिकों की नर्सरी तथा शौर्यभूमि कहा जाता है। मैं इन युवाओं के इस पुनीत कार्य की सराहना करता हूँ। वहीं विशिष्ट अतिथि जिला अधिकारी अनुराग वर्मा ने भी शौर्य नमन के कार्यों की सराहना की और गाँव की जनता को किसी भी तरह की प्रशासनिक बाधाओं को दूर करने का आश्वासन दिया। देर रात तक चले कवि सम्मेलन में तो जैसे जनसमुदाय का हुजूम उमड़ पड़ा, देश के अलग-अलग राज्यों से आए ओज कवियों ने देश भक्ति से ओतप्रोत गीतों से श्रोताओं में नई चेतना का संचार किया, तो वहीं शृंगार एवं हास्य के कवियों को भी श्रोताओं ने ख़ूब स्नेह तथा उत्साह के साथ सुना ।
“शौर्य को करके नमन जब मौन मन के गीत गाये।
देहरी को चूम कर जो कह गए हैं अलविदा
वो आँख के तारे दुलारे याद आये।“
कवि नवल सुधांशु की इन पंक्तियों ने अपने अमर बलिदानियों को याद कर श्रोताओं की आँखें नम कर दीं वहीं
“मृत्यु से विकराल हैं जो काल को आघात दे दें
जिन्हें प्यारा नहीं जीवन युद्ध हमसे ठानते हैं
सिंहनी माँ के हैं जाए पूछ लो तुम शत्रुओं से
पीठ उनकी जानती है वक्ष मेरे जानते हैं।“ शौर्य नमन फाउंडेशन के संस्था गीत ने गर्व से भर दिया । संजीव मुकेश जी ने ओज के स्वर बुलन्द करते हुए गीत सुनाए, उनके गीत गाँव के लड़के पर पूरे पांडाल ने जमकर तालियाँ बजाई। शौर्य नमन फाउंडेशन के लिए उन्होंने पँक्तियाँ पढ़ी कि “इस धारा के शौर्यरज का, गंगा जल से आचमन
है तिरंगा जान और पहचान, जीवन, आचरण
लोरियों में माँ जहाँ गाती हो वन्दे मातरम्
शौर्यता को शौर्यजन का, है नमन, शत-शत नमन”। हिमांशु हिन्द ने शहीद की पत्नी के लिए गीत “मैंने दिल को समझाया है कभी नहीं अब रोयेगा” श्रोताओं के समक्ष प्रस्तुत किया, श्रोताओं ने भरपूर तालियों से उन्हें स्नेह दिया।
ओम शर्मा ओम ने बेटियों को समर्पित बहुत सुंदर गीत पढ़ा। प्रशांत बजरंगी के रामगीत ने आयोजन की भव्यता को राममय कर दिया।
आमंत्रित अन्य कविगण लॉफ्टर फेम राधेश्याम भारती , प्रीति पाण्डेय,अपूर्वा चतुर्वेदी,राम लखन सिंह महगना ,भूपधर अलबेला ने भी अपनी शब्दांजलि शहीदों को अर्पित की।
शौर्य भूमि चन्द्रनगर में पहली बार ऐसा कार्यक्रम हुआ, जिसमें देशभक्ति के विभिन्न रंग थे तथा पूरे क्षेत्र की जनता भी कार्यक्रम के अंत तक बनी रही। कार्यक्रम में शौर्य नमन फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री “रमेश चन्द्र शर्मा”, उपाध्यक्ष श्री रोहित चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष श्री विनय दीक्षित, संगठन सचिव श्री रविशंकर तिवारी एवं संस्था के अन्य पदाधिकारी शिवेंद्र रावत, शिवम शाही,अजीत दुबे,शक्ति सिंह, नितेश कुशवाह, विघ्नेश दवे, दिनेश पाटीदार आदि के साथ ग्राम समिति चन्द्रनगर उपस्थित थी। चन्द्रनगर के सरपंच महेंद्रसिंह ने समस्त ग्रामवासियों की ओर से शौर्य नमन फाउंडेशन की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के इवेंट पार्टनर पेन टुडे समूह द्वारा अतिथियों व सभी विशिष्टजनों को अपने प्रकाशन की पहली पुस्तक “राम से राम तक” भेंट की गई। यह पुस्तक राम चरित पर आधारित 22 कवियों की रचनाओं का संग्रह है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री योगेश ताम्रकार जी( महापौर सतना) रहें। विशेष अतिथियों में जितेंद्र लिटोरिया जी भाई साहब Yogesh Tamrakar जी भाई साहब Nandita Pathak दीदीNarendra Tripathi जी भाई साहब Anurag Verma Ias सर Shankar Dayal Tripathi जी भाई साहब Saubhagya Keshri जी भैया Jaidev Tamrakar जी वहीं प्रबन्धक समिति सदस्य श्री सतीश शर्मा,श्री शंकर दयाल त्रिपाठी, श्री रितेश त्रिपाठी,श्री सीताराम चतुर्वेदी मौजूद थे।