ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

सभासद पद आरक्षण को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

```

इंडियन टीवी न्यूज़ सूरज दीप मंडल ब्यूरो गोरखपुर

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोला नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर 19 वार्डों में 6 वार्ड को आरक्षित कर दिया गया है | जिसको लेकर सभासद पद प्रत्याशी की तैयारी में लगे लोगों मे रोश देखने को मिला उन्होंने इस को लेकर जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि इस पर पुनर्विचार किया जाए | चूकी गोला नगर निकाय मे कुल 19 वार्ड बना है जिसमें 6 वार्डो को आरक्षित कर देना न्यायपूर्ण नहीं है |इनसे बात करने पर उन्होंने बताया कि जबकि अनुसूचित आरक्षित 21% और पिछड़ी 27% है तो फिर किस आधार पर 19 मे से 6 वार्डो अनसूचित कर दिया गया इन लोगों का आरोप है कि EO द्वारा गलत जानकारी प्रेषित किया गया जिसकी वजह से 19 वार्ड में 6 वार्ड को आरक्षित कर दिया गया |उन्होंने बताया कि हमने डीएम महोदय को ज्ञापन देकर इस से अवगत करा दिया है और पुनर्विचार करने की मांग की है और बताया कि अगर हमारी मांग पर सुनवाई नहीं होती है तो हम कोर्ट का शरण लेंगे |
इनमें मुख्यतः एडवोकेट इम्तियाज, सोनू, राजू, अख्तर अली, सादिक अंसारी राम जी चौहान,सोमनाथ गुप्ता आदि लोगों ने एतराज दर्ज किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *